Local
एसपी जालौन ने कोतवाली कालपी का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और थाने के अभिलेखों को अद्यतन रखने के दिए निर्देश।
कालपी, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसपी ने अपराध रजिस्टर, एचएस इंडेक्स और आगंतुक रजिस्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया। साथ ही मामलों की प्रगति और थाने में अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कालपी को निर्देश दिए कि थाने में लंबित प्रकरणों एवं विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। उन्होंने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिस कार्यों में तत्परता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य थाना प्रबंधन को बेहतर बनाने, लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा।