🔥 TRENDING Chhattisgarh Liquor Scam: Key Accused... Punjab Attracts ₹2 Lakh Crore Investme... Ludhiana to Get New Horticulture Devel... ED Raids Multiple Locations in Jammu,... Assam CM Promotes Dibrugarh as India's... Assam Govt. Implements New Dress Code...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एसपी जालौन ने कोतवाली जालौन का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 04:45 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों के चिन्हीकरण और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कोतवाली जालौन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अम्बुज यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यालय, महिला हेल्प-डेस्क, साइबर हेल्प-डेस्क, हवालात, मालखाना तथा थाने में दाखिल जब्त एवं सीजशुदा वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया। माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। एसपी ने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए सभी प्रविष्टियों को समय से अद्यावधिक रखने और थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजनमानस के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर सीधा संवाद किया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजक एवं अवांछनीय तत्वों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने ग्राम चौकीदारों से भी संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी ली। शीत ऋतु को देखते हुए रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम चौकीदारों को टॉर्च और शॉल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त नगर पालिका अध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल के सहयोग से ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
📲Get App