Local
एसएसपी डॉ. इलामारन ने एटा में पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश दिए
जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिस प्रबंधन और कानून-शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
एटा, 19 अक्टूबर 2026 – जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. इलामारन ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। बैठक में ASP श्वेताभ पाण्डेय, ASP क्राइम सच्चिदानंद और जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
एसएसपी ने आगामी दशहरा और दीपावली के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जाँच करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने और मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त एसएसपी ने अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रारंभिक जांच, विभागीय कार्यवाही और शासन स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण, अनुशासन और बेहतर आचरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।