Agriculture
एसएसबी ने ग्रामीण युवकों को दिया कृषि और पशुपालन का प्रशिक्षण
*कांकेर, 09 अक्टूबर।* 33वीं वाहिनी एसएसबी केंवटी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत अंतागढ़ के ग्रामीण युवाओं के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र में 5 से 9 अक्टूबर तक चले प्रशिक्षण में कोलर, कुम्हारी, कोहकाटोला सहित 9 गांवों के युवकों ने भाग लिया। उन्हें आधुनिक खेती, मुर्गीपालन, बकरीपालन, उद्यानिकी और कृषि यंत्रीकरण की जानकारी दी गई।
कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने युवाओं को व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। समापन पर सभी को कृषि आदान भी वितरित किए गए।