🔥 ट्रेंडिंग संजय शिरसत का घर पर हमला महाराष्ट्र NEET UG 2026 विशेष स्ट्रे व... संबल की 24‑कोसी परिक्रमा की शुरुआत पर... योगी आदित्यनाथ के ‘बुलडोजर ब्रांड’ बया... अखिलेश यादव ने ओवैसी‑अज़ाद गठबंधन के ब... कटिहार में कार‑ट्रक टक्कर में तीन लोगो...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना का मिसाल जुलूस आज से चालू

एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना का मिसाल जुलूस आज से चालू

✍️ रिपोर्टर: Niranjan Kumar Saw 🗓 28 सित. 2026, 07:12 PM 👁 118
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना का मिसाल जुलूस

*ND NEWS 24 | हजारीबाग | झारखंड*
*दिनांक: 28 सितंबर 2026*

*केरेडारी में NTPC/CB साउथ परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल, 29 सितंबर को महा-धरना*

*केरेडारी (प्रतिनिधि):* केरेडारी प्रखंड के लोगों ने NTPC साउथ / CB साउथ कोयला परियोजना के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार *पेटो, लाई शुकवार, चट्टीबारियातू, केरेडारी, पगार, पचड़ा और जोरदाग* गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर परियोजना का विरोध करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी बिना ग्रामीणों की सहमति के जबरन जमीन अधिग्रहण करना चाहती है, जिससे पूरा क्षेत्र विस्थापित हो जाएगा।

*29 सितंबर को पूरा केरेडारी बंद:*
ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि *दिनांक 29/09/2026 (सोमवार) को पूरा केरेडारी में NTPC साउथ परियोजना के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन* किया जाएगा। इसमें सातों गांव के हजारों ग्रामीण केरेडारी मुख्य चौक पर जुटेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना वापस जाओ

*REPORT | निरंजन कुमार साहू | ND NEWS 24, हजारीबाग*
*संपर्क: ndnews24hzbg@gmail.com | आपकी आवाज, हमारी पहचान*
📲Get App