🔥 TRENDING देहरादून में घंटाघर के पास 6 दुकानों म... बीदर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:... नई दिल्ली: पूसा परिसर में प्रधानमंत्री... बीदर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:... बीदर जिले के हुलगुत्ती गांव में अवैध श... केल्हारी थाना में शांति समिति की बैठक:...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एनसीसी कैम्प के विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Oct 2026, 12:38 PM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने की अपील, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आटा (जालौन)। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष आटा एवं यातायात प्रभारी द्वारा मोहतरमा जैनब हीरा महाविद्यालय, आटा (कालपी), जालौन में आयोजित एनसीसी कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने वाहन चालकों को मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर का प्रयोग न करने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने की भी हिदायत दी। साथ ही सड़क पर सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
जालौन पुलिस ने संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन की पहचान है। जालौन पुलिस — आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
📲Get App