स्थानीय
एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, 24 मतदान केंद्रों के 33 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान
जालौन में 24 मतदान केंद्रों के 33 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए प्रशासन अलर्ट
उरई, (जालौन)। इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन–2026 के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जालौन समीर ने मीडिया को बाइट देकर मतदान की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी समीर ने बताया कि जनपद में कुल 24 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन सभी स्थलों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराना है।