🔥 TRENDING दुष्काळावर मात करण्यासाठी करंजी बुद्रु... खालोगड़ा कोऑपरेटिव सोसाइटी कुमारहटी के... अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्... પીએમ સ્વનિધિ યોજના હેઠળ બેંકોમાં ૬૦૨ પ... IMD Issues Rain Warning for Andhra Pra... MRNA, CVX, V Stocks Hit 52-Week Peaks...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस लाइन उरई में हुई ब्रीफिंग, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Oct 2026, 11:28 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस लाइन उरई में अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

उरई (जालौन)। आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उरई में पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, मतदाताओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ करें, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। बैठक में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन एवं पुलिस का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए चुनाव व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
📲Get App