Viral & Trending
एकादशी पर कुशालगढ़ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को जुटी भक्तों की भीड़
एकादशी पर कुशलगढ़ के खाटू श्याम
एकादशी के पावन अवसर पर कुशलगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते रहे।
श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ “श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाए।
एकादशी के चलते मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना जारी रहा। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आस्था के साथ अपना दिन बिताया।