🔥 TRENDING Actor Mithun Chakraborty appointed to... Bihar School Students Protest Over Bad... BPSC Announces New Date for 72nd CCE P... Bihar Court Convicts Police Officer fo... Maharashtra FDA uncovers milk adultera... Ganesh Naik Urges Joint Action to Comb...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एकलव्य विद्यालय बिरौड़ी में प्राचार्य प्रभार को लेकर बवाल

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 08 Oct 2026, 01:00 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🚨 एकलव्य विद्यालय बिरौड़ी में प्राचार्य प्रभार को लेकर बवाल

छात्र-छात्राओं ने लगाए “प्रिंसिपल हाय-हाय” के नारे, कलेक्टर से मिलने पैदल शहडोल रवाना

शहडोल। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बिरौड़ी में प्राचार्य के प्रभार और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश सामने आया है। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से निकलकर “प्रिंसिपल हाय-हाय” के नारे लगाए और अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय शहडोल की ओर पैदल रवाना हुए।

माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य का प्रभार देने पर सवाल

बताया जा रहा है कि विद्यालय में प्रथम श्रेणी प्राचार्य का पद स्वीकृत होने के बावजूद माध्यमिक शिक्षक श्री आर.के. गुप्ता को प्राचार्य का प्रभार सौंपा गया है। इसी को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि प्रभार सौंपने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और पात्रता का पालन किया गया या नहीं।

हालांकि, संबंधित विभाग अथवा अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना अभी बाकी है।

कलेक्टर से मिलने पैदल निकले विद्यार्थी

विद्यालय की व्यवस्थाओं और प्राचार्य के खिलाफ नाराजगी जताते हुए छात्र-छात्राएं जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल से मिलने और अपनी समस्याएं रखने के लिए पैदल शहडोल की ओर रवाना हुए। विद्यार्थियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

सुरक्षा के लिए पुलिस वाहन साथ

विद्यार्थियों के पैदल मार्च को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की डायल-112 वाहन भी उनके पीछे चलती नजर आई। प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

मामले को लेकर अब जिला प्रशासन से मांग उठ रही है कि माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य का प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया, पात्रता और प्रशासनिक आदेश की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

विद्यार्थियों की मांग है कि विद्यालय में योग्य एवं पात्र प्राचार्य की व्यवस्था की जाए, ताकि शैक्षणिक वातावरण बेहतर हो और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान हो सके।
📲Get App