🔥 TRENDING Rain Expected in Andhra Pradesh and Te... Cyclone Akvan Cancels Howrah‑Puri Vand... मुली शिकल्या तरच समाज प्रगत होईल" — आम... Gujarat Car Splits After Head-On Colli... Cyclone Akvan's Remnants to Trigger Ra... मध्य प्रदेश के 16 जिलों और ग्राम पलोहा...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एक ही दिन में 150 रुपए की छलांग, डेढ़ महीने में 2,500 रुपए महंगी हुई सरसों*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 10:55 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*एक ही दिन में 150 रुपए की छलांग, डेढ़ महीने में 2,500 रुपए महंगी हुई सरसों*
*खैरथल मंडी में सरसों ने तोड़े पुराने रेकॉर्ड, 10,100 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे भाव*

*11 हजार के आंकड़े पर टिकी किसानों और कारोबारियों की नजर*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल की अनाज मंडी में सरसों के भाव तेजी के नए रिकॉर्ड बना रहे है। सोमवार को सरसों की कीमतों में एक ही दिन में करीब 150 रुपए प्रति क्विंटल की उछाल दर्ज की गई। साथ ही कंडीशन सरसों के भाव 10,100 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। सुबह सरसों के भाव 9,250 रुपए प्रति क्विंटल थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कीमतों में तेजी का दौर जारी रहा। लगातार बढ़ते भावों से सरसों का स्टॉक रखने वाले किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। अब बाजार की नजरें 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के आंकड़े पर टिकी है।
*मौजूदा भाव अब तक के सर्वोच्च स्तर परः*
सरसों के बाजार में आई तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब डेढ़ महीने पहले तक सरसों 7,500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रही थी। अब इसके भाव 10 हजार रुपए के पार पहुंच चुके हैं। यानी महज डेढ़ महीने में करीब 2,500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। मंडी कारोबारियों के अनुसार मौजूदा भाव अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए है। इससे पहले वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान सरसों के भाव 8,725 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे थे। इस बार बाजार ने उस रेकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
*नई फसल में अभी तीन से चार माह, मांग के मुकाबले आवक कमः*
व्यापारियों के अनुसार सरसों की नई फसल आने में अभी तीन से चार महीने का समय बाकी है। दूसरी ओर बड़े स्टॉकिस्टों और तेल मिल संचालकों के पास उपलब्ध स्टॉक काफी कम हो गया है। ऐसे में मंडी में मुख्य रूप से बड़े किसानों की सरसों ही पहुंच रही है। किसान भी बाजार के रोजाना बदलते भावों पर नजर रख रहे हैं। ऊंचे दाम मिलने की उम्मीद में उपज को रोक रखा है। जानकारों के मुताबिक मांग की तुलना में सरसों की सीमित उपलब्धता तेजी की प्रमुख वजह है। इसके अलावा इस वर्ष सरसों की बिजाई में कमी और किसानों का चने की खेती की ओर बढ़ता रुझान भी बाजार में आवक को प्रभावित कर रहा है।
*सरसों महंगी हुई तो तेल के दाम भी चढ़ेः*
सरसों के भावों में तेजी का असर खाद्य तेल बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। खैरथल के बड़े तेल निर्माताओं के अनुसार कच्ची घाणी सरसों तेल के भाव 205 रुपए प्रति किलो प्लस जीएसटी तक पहुंच गए हैं। वहीं, एक्सपेलर तेल के भाव 220 रुपए प्रति किलो तक बोले जा रहे हैं। खुदरा बाजार में सरसों तेल की कीमत 230 से 240 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।
*किसानों को राहत, आम उपभोक्ताओं का बिगड़ रहा बजट*
सरसों की कीमतों में आई तेजी से उन किसानों को फायदा मिल रहा है, जिनके पास अभी भी पुरानी उपज का स्टॉक बचा हुआ है। उन्हें अपनी फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। दूसरी ओर सरसों तेल महंगा होने से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। अब किसान, व्यापारी और तेल मिल संचालक बाजार के अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं।
📲Get App