🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एचपीसीएल पाइपलाइन से खेल चोरी की कोशिश दो आरोपी गिरफ्तार

एचपीसीएल पाइपलाइन से खेल चोरी की कोशिश दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 16 Sep 2026, 08:48 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
कटर, ड्रिल और प्रेशर मशीन समेत पाइपलाइन में सेंध लगाने के उपकरण बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
नौगांवा। रामगढ़ डीएसपी कार्यालय के अंतर्गत नौगांवा थाना पुलिस ने एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी की कोशिश के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पाइपलाइन में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कटर मशीन, ड्रिल मशीन और प्रेशर मशीन सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर एएसपी मुख्यालय अलवर परमेश्वर लाल, रामगढ़ वृत्ताधिकारी तथा नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी की कोशिश में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया।
थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवीर उर्फ जस्सू उर्फ पोलार्ड (42) पुत्र रोहताश निवासी हुमायुपुर, थाना सालावास, जिला झज्जर (हरियाणा) और जसवीर उर्फ सोनू (32) पुत्र कृष्ण सिंह निवासी लडायन, थाना सालावास, जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कटर मशीन, ड्रिल मशीन, प्रेशर मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल पाइपलाइन में सेंध लगाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों और पाइपलाइन से तेल चोरी की किसी पूर्व वारदात के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही बरामद उपकरणों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App