शिक्षा
एबीएम पब्लिक स्कूल, सरकंडा (बिलासपुर) में संविधान दिवस समारोह
संविधान दिवस के अवसर पर एबीएम पब्लिक स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर में विशेष सभा आयोजित हुई, जिसमें प्राचार्या ने संविधान को भारत की आत्मा कहा।
संविधान दिवस के अवसर पर एबीएम पब्लिक स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर में विशेष सभा आयोजित हुई। प्राचार्या श्रीमती मोना चावड़ा ने संविधान को भारत की आत्मा बताया।
सभा का आरम्भ संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद कक्षा 7 की छात्रा हुमेरा अशरफी ने संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सामाजिक अध्ययन शिक्षिका श्रीमती सुष्मिता ने संविधान दिवस की प्रासंगिकता समझाई।
सुश्री सुमेधा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और सभी को शपथ दिलाई। कक्षा 7 की छात्राएँ अननदिता और आकांक्षा ने प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें बच्चों ने सभी उत्तर सही दिए और विजयी छात्रों को प्राचार्या ने पुरुस्कृत किया।
आगे के कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, सभी धर्मों का अधिकार तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प दोहराए। प्राचार्या ने संक्षिप्त उद्बोधन में नियम‑कानून के पालन की सलाह दी।
इस समारोह में छात्र‑छात्राओं के साथ सभी स्टाफ और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 8 की काव्यदीप और आरुषि ने किया।