🔥 TRENDING Flamingos flock to drying Singur reser... Child Found Dead in Telangana Complex,... Low Pressure Area Expected Over Bay of... હિંમતનગર: નવરાત્રી ગરબા સ્થળોની 'એ' ડિ... ABVP Students Protest at Shailabala Wo... Cylinder Blast Rocks Jajpur, Odisha, P...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

डेढ़कोहका में राज्य स्तरीय मिनी मैराथन का आयोजन, भिलाई के आशुतोष बिंद ने मारी बाजी!

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 11 Oct 2026, 12:49 PM 👁 22
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चारामा। कांकेर जिले के ग्राम पंचायत डेढ़कोहका में राज्य स्तरीय 8 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 100 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में भिलाई के आशुतोष बिंद ने प्रथम स्थान हासिल कर 7 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।

दौड़ में भिलाई के लखन द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 5 हजार रुपये, जबकि संजय मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 3 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। चौथे स्थान पर रहे संतोष मरकाम को एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पांचवें से 15वें स्थान तक के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

मैराथन की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रतिभागियों ने स्कूल मैदान से दौड़ शुरू कर साल्हेटोला एवं आवंरी चौक होते हुए 8 किलोमीटर की दूरी पूरी की।

खास बात यह रही कि 12 वर्ष के दो बच्चों ने भी पूरी 8 किलोमीटर की दौड़ लगाई। उनके उत्साह को देखते हुए सूर्या नेवेंद्र की ओर से विशेष पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में चारामा पुलिस टीम का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य अमिता बंजारे, सरपंच सोहद्रा ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
📲Get App