🔥 TRENDING लूणकरणसर तहसील के सभी गांवों की सरपंच... The Economic Times releases Wealth Edi... Navy Chief Urges Skyroot to Build Indi... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डूसू में ABVP का दबदबा कायम, तीन सीटों पर जीत; निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने चौंकाया

डूसू में ABVP का दबदबा कायम, तीन सीटों पर जीत; निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने चौंकाया

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 19 Sep 2026, 04:40 PM 👁 96
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

“तीन सीट ABVP के नाम, एक पर निर्दलीय का कब्जा—डूसू चुनाव में दीपांशु शौकीन का बड़ा उलटफेर”

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजों में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल कर चुनावी मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया।
ABVP की ओर से अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन विजयी रहे।
कई दौर की मतगणना के बाद सामने आए परिणामों में मुकाबला बेहद रोचक रहा। शुरुआती रुझानों में तस्वीर कई बार बदलती नजर आई और अंतिम दौर तक प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
तीन प्रमुख पदों पर जीत के साथ ABVP ने डूसू में अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी, जबकि निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत ने चुनाव परिणाम को एक अलग राजनीतिक रंग दिया। चारों निर्वाचित पदाधिकारियों के सामने अब विश्वविद्यालय के छात्रों से जुड़े मुद्दों और छात्र हितों को लेकर काम करने की चुनौती होगी।
📲Get App