🔥 TRENDING नवादा में 10 दिनों में ₹77.69 लाख का ज... સુરતમાં મેડિકલ સ્ટોર પર દરોડો: પશુઓની... Ujiyarpur mein rail ki rukne ki mang k... > जिला परिषद चुनाव में भाजपा का खुला ख... અમરેલીમાં ગેરકાયદે દબાણો સામે બુલડોઝર... ग्राम तिन्दौनिया में बंसकार परिवार द्व...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

डीसी हेमन्त सती ने दीपूगढ़ा के पुराने मूक-बधिर विद्यालय और कोलघट्टी आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर नए भवन निर्माण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 14 Oct 2026, 08:02 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के उपायुक्त हेमन्त सती ने बालगृह शिफ्टिंग के लिए दीपूगढ़ा स्थित जर्जर मूक-बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया और अन्य उपयुक्त स्थल चयन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोलघट्टी आंगनवाड़ी एवं नर्सरी स्कूल का भी निरीक्षण कर बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नए भवन निर्माण की सहमति जताई।

डीसी हेमन्त सती ने दीपूगढ़ा स्थित पुराने मूक-बधिर विद्यालय का स्थल निरीक्षण किया, जिसे बालगृह के शिफ्टिंग के उद्देश्य से देखा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर स्थिति देखते हुए उन्होंने बालगृह के संचालन के लिए अन्य उपयुक्त स्थल का चयन करने का निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिया।

इसके बाद डीसी श्री सती ने कोलघट्टी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र एवं आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की स्थिति, बच्चों की उपस्थिति तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोशाक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

डीसी श्री सती ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रारम्भिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र के पुराने भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की।

डीसी श्री सती ने डीडीसी रिया सिंह को इस सम्बन्ध में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा, सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
📲Get App