🔥 ट्रेंडिंग Deputy Commissioner Budgam review esse... रूट डायवर्ट होने से दौसा-गंगापुर सिटी... Karnataka government adds nine taluks... जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं लोग... mathuravrindavan मथुरा में ब्रज रज उत्... Tamil Nadu approves upgrade of Udagand...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डीसी हेमन्त सती ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के जल्द उद्घाटन के निर्देश
स्थानीय

डीसी हेमन्त सती ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के जल्द उद्घाटन के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 15 अक्टू. 2026, 07:18 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उपायुक्त हेमन्त सती ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए झील में बन रहे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के कार्यों को जल्द पूरा कर उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गीय सुविधा केंद्र के प्रचार प्रसार और पर्यटन क्षेत्रों के समुचित विकास पर भी जोर दिया।

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त हेमन्त सती ने झील में निर्माणाधीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रेस्टोरेंट के जल्द उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सके।

टाटीझरिया में नव सुसज्जित मार्गीय सुविधा केंद्र का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश देते हुए डीसी श्री सती ने कहा कि स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी अधिसूचित पर्यटन क्षेत्रों के समुचित प्रसार प्रसार पर भी जोर दिया ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें।

इसके अतिरिक्त, कैनरी हिल क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनेज (संकेत पट्ट) अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में डीडीसी रिया सिंह, जिला योजना सह पर्यटन पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App