🔥 TRENDING Dhenkanal Students and Parents Lock Sc... 11 Arrested in Odisha After Detergent... YSRCP Accuses CM Chandrababu Naidu of... IMD Issues Five-Day Warning of Strong... Floods in Srikakulam district of Andhr... सीकर में तेज बारिश से जलभराव, बिजली व्...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Dardnak hadsa damfhar ne mari side puramamla ayodhya milkipur

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Maurya 🗓 23 Sep 2026, 10:02 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*चौरासी कोसी सड़क निर्माण में मिट्टी ढो रहे डंपर ने युवती को रौंदा।*

*दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत।*

*डंपरों की तेज रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी।*

*मिल्कीपुर अयोध्या।*
चौरासी कोसी सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार डंपर ने खंडासा थाना क्षेत्र के खुतहा के पास बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 21 वर्षीय युवती के दोनों पैर डंपर की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपट्टी गांव निवासी रंजीत कुमार पुत्र मंसाराम मंगलवार को अपनी 21 वर्षीय बहन पिंकी को पल्सर बाइक पर बैठाकर गांव से खंडासा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोहाली चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने खुतहा के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर पीछे बैठी पिंकी सड़क पर गिर गई और डंपर उसके दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना खंडासा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंकी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल ने बताया कि युवती के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंपरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगे डंपर चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। थाना अध्यक्ष खंडासा कमलेश सरोज ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी भेसवा सरकारी, थाना रविंद्र नगर घोष, जनपद कुशीनगर को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर एचआर 46 जी 1309 को भी कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इलाज के दौरान घायल युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
📲Get App