🔥 TRENDING Thirsk Writers Aim to Adapt Their Fant... Alcaraz Rescues Victory Over Fritz Aft... Ramayana's Move from TV Serial to Bloc... Punjab Police Recovers Wanted Gangster... Haryana CM alleges AAP diverted ₹1,600... 15 जीविका दीदियों को मिला ई रिक्शा
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डोरेया मोड़ के पास टेंपो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 08 Nov 2026, 07:27 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डोरेया मोड़ के पास टेंपो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल



तमाड़ _ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर डोरेया मोड़ के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेजा गया है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो तमाड़ बाजार से यात्रियों को लेकर परासी जा रहा था। इसी दौरान डोरेया मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल से टक्कर होने के बाद टेंपो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो चालक रविंद्र मुंडा शराब के नशे में था।हादसे में दिउड़ी गांव निवासी गंगा देवी (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं परासी निवासी नंदलाल पाहन, मानकीडीह (परासी) निवासी रुक्मिणी देवी, सुलोचना देवी तथा दिउड़ी निवासी टुसुमनी देवी और सुनिया देवी घायल हो गईं।सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
📲Get App