🔥 TRENDING સુરતના ખટોદરા વિસ્તારમાં ફેક્ટરીમાં ફસ... LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर विद्युत बकायेदारों से कराया जा रहा बिल जमा
Sarkari Yojana

डोर-टू-डोर अभियान चलाकर विद्युत बकायेदारों से कराया जा रहा बिल जमा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Sep 2026, 11:06 AM 👁 49
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल का भुगतान

उरई। विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वि0 वि0 मं0 उरई के अधीन उपकेंद्र कालपी रोड, उरई से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीमें उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर उनके विद्युत बिल एवं बकाया राशि की जानकारी दे रही हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत बकाया बिल का भुगतान कराया जा रहा है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय से विद्युत बिल जमा करने की अपील भी की जा रही है, ताकि अनावश्यक रूप से बकाया न बढ़े और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य विद्युत बिलों की समयबद्ध वसूली और उपभोक्ताओं को भुगतान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत बिल समय पर जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
📲Get App