🔥 ट्रेंडिंग अर्जुनाचल SUMP विवाद पर UBSS ने सरकार... ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 1ली ODI भारत... सुरिया की फ़िल्म ‘करुप्पु’ को टाटा कर... सिक्किम‑नेपाल सीमा पर 4.9 तीव्रता का भ... किश्तवार में दो एसपीओ की लाश मिली, हत्... निर्वाचन अधिकारी ने आयोजित किया राजनीत...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल
सरकारी योजना

डोर-टू-डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 15 सित. 2026, 12:58 PM 👁 94
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उपकेन्द्र रेढ़र से पोषित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पहुंच रहे कर्मचारी, उपभोक्ताओं से कराया जा रहा बिल जमा

उरई। विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वि0 वि0 मं0 उरई के अधीन उपकेन्द्र रेढ़र से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को उनके बकाया विद्युत बिल की जानकारी देते हुए समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही मौके पर बकाया विद्युत बिल जमा कराए जा रहे हैं। विद्युत विभाग के इस अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बकाया विद्युत बिलों का समय से भुगतान करें, जिससे विद्युत सेवाओं का सुचारू संचालन बना रहे।
📲Get App