🔥 TRENDING Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो... வேல்முருகன் கடும் விமர்சனம் Bubly Announces Temporary Hiatus from...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल
Sarkari Yojana

डोर-टू-डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Sep 2026, 12:58 PM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उपकेन्द्र रेढ़र से पोषित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पहुंच रहे कर्मचारी, उपभोक्ताओं से कराया जा रहा बिल जमा

उरई। विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वि0 वि0 मं0 उरई के अधीन उपकेन्द्र रेढ़र से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को उनके बकाया विद्युत बिल की जानकारी देते हुए समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही मौके पर बकाया विद्युत बिल जमा कराए जा रहे हैं। विद्युत विभाग के इस अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बकाया विद्युत बिलों का समय से भुगतान करें, जिससे विद्युत सेवाओं का सुचारू संचालन बना रहे।
📲Get App