🔥 ट्रेंडिंग केरल सरकार ने 35 आईएएस अधिकारियों को ब... इंदौर में यूट्यूब‑प्रेरित इंजेक्शन से... नेपाल में हेलिकॉप्टर टकराव में भारतीय... ବାତ୍ୟା ପରେ ଆସିଲା ଆଶ୍ୱସ୍ତି; ଆସିକା ସହରରେ... हैल्दीघाटी में बनेगा महाराणा प्रताप की... राजस्थान हाईकोर्ट ने सिरोही के शिक्षक...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

डिप्टी के दौरान गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी ट्रेन कि चपेट में आने से गृह रक्षक कि हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 03 नव. 2026, 11:20 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमुई जिला के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर जन्शताबादी ट्रेन कि चपेट में आने से डिप्टी में तैनात गृह रक्षक जवान कि हुई मौत, घटना कि जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जमुई सी अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

ड्यूटी के दौरान गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से गृहरक्षक की घटनास्थल पर हुई मौत

• मृतक झाझा रेल थाना में थे पदस्थापित, गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था ड्यूटी

जमुई। गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गृहरक्षक गोविन्द प्रसाद यादव (55) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 2 नवंबर 2026 की बताई जा रही है। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैया राम टोला के निवासी थे। वह रेल थाना झाझा में पदस्थापित थे और वर्तमान में गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त थे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन गोविन्द प्रसाद यादव गृहरक्षक मो. कादिर के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वह जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की सुबह शव मृतक के पुत्र अमित कुमार को सौंप दिया. गृहरक्षक गोविन्द प्रसाद यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
📲Get App