🔥 TRENDING प्रयागराज के प्रबुद्ध सम्मेलन में दो य... Karnataka Sugarcane MSP Row: Factory O... Karnataka Political Row Intensifies Am... Supreme Court Dismisses NGO's Request... Jodhpur Schools to Observe Diwali Brea... Flamingos flock to Rajasthan's Sambhar...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

डिप्टी के दौरान गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी ट्रेन कि चपेट में आने से गृह रक्षक कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 11:20 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमुई जिला के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर जन्शताबादी ट्रेन कि चपेट में आने से डिप्टी में तैनात गृह रक्षक जवान कि हुई मौत, घटना कि जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जमुई सी अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

ड्यूटी के दौरान गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से गृहरक्षक की घटनास्थल पर हुई मौत

• मृतक झाझा रेल थाना में थे पदस्थापित, गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था ड्यूटी

जमुई। गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गृहरक्षक गोविन्द प्रसाद यादव (55) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 2 नवंबर 2026 की बताई जा रही है। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैया राम टोला के निवासी थे। वह रेल थाना झाझा में पदस्थापित थे और वर्तमान में गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त थे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन गोविन्द प्रसाद यादव गृहरक्षक मो. कादिर के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वह जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की सुबह शव मृतक के पुत्र अमित कुमार को सौंप दिया. गृहरक्षक गोविन्द प्रसाद यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
📲Get App