🔥 TRENDING Sikkim Celebrates Tribal Heritage and... Jackie Shroff Pays Tribute to Saeed Ja... Mizoram CM Lalduhoma Pays Tribute to M... Arunachal Pradesh Cabinet Approves SOP... Jammu School Education Department Laun... Five Charged in International Work Vis...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

डॉक्टर्स इलेवन ने रोड सेफ्टी कप में टीचर्स इलेवन को 5 रनों से पराजित किया

✍️ Reporter: सुधीर श्रीवास्तव 🗓 15 Nov 2026, 08:10 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आराध्या श्री फाउंडेशन के आयोजन में आज सुबह विशाल क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 5 रनों से हराया।

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रोड सेफ्टी सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के अंतर्गत आज सुबह विशाल क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 5 रनों से हराया।

पहले क्षेत्ररक्षण में टीचर्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। घसियाली पिच और सुबह की नमी का लाभ उठाते हुए डॉ. अमोद और डॉ. सौरभ सिंह की जोड़ी ने लगातार विकेट लेते हुए डॉक्टर्स इलेवन को 18 रनों पर तीन झटके दिए। मध्यक्रम में डॉक्टर अभिनीत यादव ने अपने कप्तान डॉक्टर जीडी वर्मा के साथ 21 और डॉक्टर साजन देव केसर के साथ 29 की बहुमूल्य साझेदारी निभाई। 22 गेंदों पर तीन छक्कों से तेज 36 रन और डॉक्टर साजन देव केशर के 15 रनों से टीम ने 12.5 ओवर में 81 रन बनाये।

दूसरी ओर टीचर्स इलेवन ने 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी की। पहले विकेट के लिए शुभम और चंद्रपाल ने मिलकर 6 ओवर में 42 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ओपनर शुभम ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों से 41 रन बनाये, पर टीम 13.5 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। डॉ. अमोद और डॉ. सौरभ सिंह ने क्रमशः 4-4 विकेट प्राप्त कर टीम को पराजित किया।

मैच के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय यादव महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अंबेडकर नगर रहे, जिन्होंने यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर जोर दिया।

डॉक्टर अमोद को प्लेयर ऑफ द मैच, डॉक्टर सौरभ को बेस्ट फील्डर, डॉक्टर साजन देव केसर को बेस्ट विकेटकीपर और डॉक्टर अभिनीत यादव को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। शुभम को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
📲Get App