🔥 TRENDING Gold drops ₹10,700, silver falls ₹44,0... कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस ने इंदि... गयाजी रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ जवान ने Rajasthan man gets mistaken ₹1 lakh‑cr... उन्नाव में भारी बारिश का कहर: खेतों मे... కొర్టా, చనాకా ప్రాజెక్టుపై సమగ్ర విజిల...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 31 Oct 2026, 05:29 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बैरकों से लेकर अस्पताल और सीसीटीवी कंट्रोल रूम तक की जांच, बंदियों से बातचीत कर जानीं समस्याएं*

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की। साथ ही सुरक्षा उपकरणों, अभिलेखों और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
डीएम और एसएसपी ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की।
निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
📲Get App