🔥 ट्रेंडिंग जैथरा:-में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभा... केरेडारी में शारदीय नवरात्र का भव्य शु... जेडी महिला कॉलेज के शिक्षकों ने माटा स... CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की 85 साल की... ब्रेक‑अप के बाद पुरुष ने महाराष्ट्र की... डिपके ने दिल्ली छोड़ दादी के अंतिम संस...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डीएम के निरीक्षण के दौरान भी हाथ में ग्लूकोज की बोतल पकड़े खड़े रहे घायल के मामा

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 11 अक्टू. 2026, 02:52 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सीतापुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के दावों के बीच मरीजों की परेशानी की तस्वीर सामने आई। बिसवां के हसरतपुर निवासी रंजीत अपने भांजे कुलदीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी ओपीडी में कुलदीप को ड्रिप लगा दी गई, लेकिन न तो बेड मिला और न ही ग्लूकोज की बोतल टांगने के लिए स्टैंड उपलब्ध कराया गया। ऐसे में घायल के मामा रंजीत को खुद हाथ में ग्लूकोज की बोतल पकड़कर खड़ा रहना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि यह स्थिति उस समय बनी, जब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। डीएम ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया था। इसके बावजूद मरीज के तीमारदार को बुनियादी सुविधा के अभाव में इस तरह परेशान होना पड़ा
नीड 24 न्यूज इस खबर की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता है। यह खबर वायरल वीडियो/तथ्यों के आधार पर लिखी गई है।
📲Get App