🔥 TRENDING जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three... CCB raids four locations in Kallakuric...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डीएलएड परीक्षाएं 21 सितंबर से, 3.50 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
Education

डीएलएड परीक्षाएं 21 सितंबर से, 3.50 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Sep 2026, 06:28 AM 👁 69
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रथम सेमेस्टर में 1.84 लाख और तृतीय सेमेस्टर में 1.65 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षाएं आगामी 21 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश के सचिव ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल विभागीय सूचनाओं पर ही भरोसा किया जाए। जानकारी के अनुसार डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में करीब 1.84 लाख परीक्षार्थी, जबकि तृतीय सेमेस्टर में लगभग 1.65 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। छात्रों से कहा गया है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित भ्रामक सूचनाओं के बजाय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही सही मानें।प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षाएं आगामी 21 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश के सचिव ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल विभागीय सूचनाओं पर ही भरोसा किया जाए। जानकारी के अनुसार डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में करीब 1.84 लाख परीक्षार्थी, जबकि तृतीय सेमेस्टर में लगभग 1.65 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। छात्रों से कहा गया है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित भ्रामक सूचनाओं के बजाय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही सही मानें।
📲Get App