🔥 TRENDING Punjab Boosts Cost‑of‑Living Allowance... ASI Suspended After Murder Case Filed... Samrat Chaudhary Meets Nitish Kumar Af... Three Parents in Gujarat Arrested for... Bomb Threat at Gujarat Prison Triggers... మందపల్లి వద్ద ఇసుక ట్రాక్టర్ పట్టివేత:
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

डिंडौरी के एंजिल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पॉक्सो अधिनियम व साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Nov 2026, 12:25 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरणों के निर्देशानुसार डिंडौरी के एंजिल पब्लिक स्कूल में बच्चों को उनके अधिकार, सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शशिकांता वैश्य के मार्गदर्शन में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को एंजिल पब्लिक स्कूल, डिंडौरी में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।

तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री रविन्द्र गुप्ता ने पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों को सुरक्षित रहने के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी तथा असुरक्षित परिस्थितियों में सजग रहने और उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

साइबर सेल के प्रतिनिधि श्री मुकेश प्रधान ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मोबाइल के बढ़ते उपयोग के लाभ व संभावित दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित एवं सतर्क तरीके से डिजिटल तकनीक का उपयोग करने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के समापन पर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पवन कुमार पटेल ने निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं, प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पॉक्सो अधिनियम एवं करियर मार्गदर्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित बचपन अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री मानिकपुरी, विद्यालयीन स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडौरी के स्टाफ उपस्थित रहे।
📲Get App