🔥 TRENDING हजारीबाग में दुर्गा पूजा के मध्य सुरक्... 10-10 ਦੇ ਸਿੱਕਿਆਂ ਨਾਲ ਖਰੀਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ! ਪੈ... ગુજરાત સરકારનો સંવેદનાપૂર્ણ અભિગમ... हजारीबाग में 40 किलोग्राम महुआ जावा नष... અમદાવાદ ખાતે આયોજિત BRICS ટ્રેડિશનલ એન... અમદાવાદમાં ટ્રાફિક અધિકારીની દાદાગીરીન...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डिब्बाबंद वस्तुओं और कपड़ों की जांच में आवश्यक घोषणाएं नहीं मिलने पर सुधार नोटिस जारी

डिब्बाबंद वस्तुओं और कपड़ों की जांच में आवश्यक घोषणाएं नहीं मिलने पर सुधार नोटिस जारी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 13 Oct 2026, 05:15 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की जांच में सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं

डिब्बाबंद वस्तुओं और कपड़ों की जांच में आवश्यक घोषणाएं नहीं मिलने पर सुधार नोटिस जारी*

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की जांच में सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं

दौसा, 13 अक्टूबर। उपभोक्ताओं को सही माप-तौल एवं निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर वस्तुएं तथा पैकेट पर आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 12 एवं 13 अक्टूबर को महवा, मंडावर और दौसा में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान कपड़ों एवं अन्य डिब्बाबंद वस्तुओं पर नियमानुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध वस्तुओं की संख्या, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) तथा पैकेट पर अंकित आवश्यक घोषणाओं की जांच की गई। महवा में केसरी फैशन एवं सुपर बी मार्ट, मंडावर में दीपक रेजिमेंट भंडार एवं सैनी फैशन पॉइंट तथा दौसा के आगरा रोड स्थित बड़ाया इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मिक्सी हाउस का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कपड़ों एवं अन्य डिब्बाबंद वस्तुओं पर डिब्बाबंद वस्तुएं नियम, 2011 के अनुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्मों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं।

*उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान*
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा बाजार में निर्धारित कीमत पर वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। एमआरपी से अधिक राशि वसूलने और सत्यापित नहीं किए गए माप-तौल उपकरणों का उपयोग करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को वस्तुओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने की अपील की।
📲Get App