🔥 ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व गढ़मुक्ते... कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र... 💥 कटनी में 15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी क... कशिपुर, रुद्रपुर टीमों को मिली पहली पु... मोहन यादव ने धामी की प्रशंसा की, बीजेप... ईसीआई ने उज्ज्वल उत्तराखंड के लिए ड्रा...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, टाटीझरिया के विभिन्न छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 13 नव. 2026, 08:32 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
टाटीझरिया (हजारीबाग)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर टाटीझरिया प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में टाटीझरिया थाना प्रभारी इन्द्रजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया तथा घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े पहलुओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही गई। साथ ही संबंधित लोगों को पर्व के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
📲Get App