🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना के ढोलेवाल में छठ पूजा पर श्र... पुर्निया के छात्र शाहिद अख्तर की चैट स... पटना में छठ 2026 के लिए विस्तृत पार्कि... खरना आज: छठी मैया की पूजा का शुभ मुहूर... भोपाल के लटेरी में दो पुलिस सिपाही बना... गोराघाट में 15 वर्षीय लड़की के सामूहिक...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों का किया गया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 14 नव. 2026, 03:11 PM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों का किया गया निरीक्षण

कटिहार: 14 नवंबर 2026

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्राकृतिक एवं कृत्रिम छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या 45 के वर्मा नगर, नहर छठ घाट, रजत जयंती पार्क, दुर्गास्थान, महानंदा कॉलोनी, बीएमपी-07 मैदान छठ घाट, तेजा टोला, महिपाल नगर, कोशी कॉलोनी, वार्ड संख्या 03 एवं 09 सहित इमरजेंसी कॉलोनी, ओ.टी. पाड़ा तथा अन्य प्रमुख घाटों की स्थिति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की सुविधा हेतु घाटों की समुचित साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम एवं सुगम पहुंच मार्ग का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करें। प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि सभी घाट स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रहें ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंज़ूर ख़ान, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार, मुन्ना राजपाल सहित संबंधित क्षेत्रों के वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के सभी पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
📲Get App