🔥 ट्रेंडिंग सुमेरपुर पंचायत समिति की नवगठित ग्राम... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಕಾಟಾಚಾರಕ್ಕೆ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಆ... चतरा में जेटेट-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण... दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबं... विद्या ज्योति स्कूल के संस्थापक तरुण म... वीवीएस गमभीर ने दोहराया: भारत का आक्रा...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

छठ पूजा को लेकर हुई प्रवासी संघ की बैठक।

✍️ रिपोर्टर: Rajesh Mandal 🗓 01 नव. 2026, 07:55 PM 👁 74
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

छठ पूजा की तैयारियों के लिए प्रवासी संघ की महत्वपूर्ण बैठक सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 में अध्यक्ष आलोक वत्स की अनुपस्थिति में उनके निर्देशन के साथ कार्यकारी अध्यक्ष टी एन चौरसिया जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छठ महापर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं जिन कार्यकर्ताओं को पिछली बैठक में जो कार्य दिए गए थे उनसे कार्य की स्थिति का जायजा लिया गया एवं कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रवासी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चौरसिया जी ने बताया कि छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गईं हैं एवं जो थोड़ा बहुत शेष है वह भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा,
बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने नोएडा में छठ आयोजन की शुरुआत केसे हुई एवं तबसे आज तक छठ आयोजन में क्या क्या परेशानियां आईं से लेकर आज कैसे मनाते हैं के बारे मे बताया,
प्रवासी संघ के महासचिव अवधेश राय ने कहा कि हमारे कार्यक्रम में गीत संगीत एवं नृत्य हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ चिकित्सा का कार्य करती है इसी के साथ राय जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे मन से करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया एवं पूर्व वर्षों की भांति महापर्व को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाने पर जोर दिया, संघ के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण से किये जाने वाले सभी आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है एवं प्राधिकरण द्वारा छठ घाट जो कि 150 फीट लंबा और 60 फिट चौड़ा बनाने का लक्ष्य रखा गया है वह समय से बना दिया जाएगा ऐसा आश्वासन नोएडा प्राधिकरण से दिया गया है इसके अतिरिक्त तिवारी जी ने बताया कि छठ घाट पर 8 स्थान महिलाओ के वस्त्र बदलने के लिए स्थान बनाया जाएगा,
इसके अतिरिक्त पिछली बैठक में विभिन्न प्रभागों के लिए टीम का गठन किया था जैसे घाट की सुरक्षा, आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टीम एवं अतिथियों को निमंत्रित करने के लिये अलग टीम उन टीमों से कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि संघ का प्रत्येक सदस्य पूरे मनोयोग से छठ आयोजन को सफल बनाने के लिए लगना होगा तभी पूजा सुचारू ढंग से सम्पन्न हो सकेगी।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष चौरसिया जी महासचिव अवधेश राय, सतपाल यादव, विकास तिवारी,मिथिलेश राय, अभिनव पाण्डेय, अनुज त्रिपाठी , अखिलेश सिंह,ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, विकास कुमार, सनम यादव, श्रवण तिवारी, नवीन पोरवाल, सत्य रंजन सिंह, सूर्य pintu कुमार, रंजीत गुप्ता संतोष कुमार, समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
📲Get App