🔥 ट्रेंडिंग दक्षिण भारत में चक्रवात की चेतावनी, भा... दिल्ली की धुंध से सड़क पर काम करने वाल... मालप्पुरम में लड़के को बिजली की लाइन स... यश का रावण: 'रामायण' की एक परिभाषित ता... वरुण धवन का जुहू घर: अंदर झलक गुरु रंधावा ने 2012 की कठिनाइयों को या...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

छठ महापर्व पर UP-112 का संदेश—आप निश्चिंत होकर करें पूजा, सुरक्षा के लिए हम सदैव तैयार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 नव. 2026, 05:33 AM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

UP-112 का संकल्प—आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। छठ महापर्व के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा UP-112 ने प्रदेशवासियों को सुरक्षा और सतर्कता का संदेश देते हुए छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। UP-112 की ओर से जारी संदेश में कहा गया है, “सदैव सतर्क : हम हैं तैयार, निश्चिंत होकर आप करें छठ पूजा। सतर्क नहीं, UP-112 जैसा कोई दूजा।” इस संदेश के माध्यम से लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना करें। किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें। UP-112 ने अपील की है कि त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा और सतर्कता का विशेष ध्यान रखें। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता के लिए 112 सेवा सदैव तत्पर है।
📲Get App