🔥 ट्रेंडिंग बिहार में छट पूजा कोहिमा में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2026... नागालैंड वुशु चैम्पियनशिप में 12 जिलों... जिरिबाम को 2026 में मणिपुर का सबसे स्व... मनिपुर हिंसा जांच आयोग को सातवीं विस्त... कुकी‑जो समूह ने उखरुल ambush की निंदा,...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस अलर्ट, चार प्रमुख छठ घाटों पर नो एंट्री और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 13 नव. 2026, 09:03 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए जारी किया गया यातायात प्लान, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध।

छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस अलर्ट, चार प्रमुख छठ घाटों पर नो एंट्री और पार्किंग की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए जारी किया गया यातायात प्लान, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध।
हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख छठ घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और वाहनों की पार्किंग के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, हजारीबाग झील, इंद्रपुरी छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब एवं खजांची तालाब के आसपास विशेष नो एंट्री और निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
चार छठ घाटों पर रहेगी विशेष व्यवस्था
हजारीबाग झील में आरक्षी विद्यालय, पुलिस क्लब, गांधी स्मारक/कमिश्नर आवास, जेल चौक, कमांडेंट आवास एवं डीवीसी चौक की ओर से नो एंट्री रहेगी। वाहनों के लिए पुलिस लाइन के बगल स्थित क्वार्टर परिसर, जेल के सामने मैदान, कमांडेंट आवास के सामने तथा डीवीसी चौक के बगल मैदान में पार्किंग निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार इंद्रपुरी छठ तालाब में अन्नदा चौक एवं सदर अस्पताल गेट की ओर से नो एंट्री रहेगी। टाउन हॉल, इंद्रपुरी सिनेमा हॉल, केशव हॉल एवं फेमस मेडिकल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बुढ़वा महादेव तालाब में अन्नदा चौक से तालाब की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सामने एवं के.बी. महिला महाविद्यालय के सामने पार्किंग निर्धारित की गई है।
वहीं खजांची तालाब में महेश सोनी चौक से एचडीएफसी बैंक एवं मुनका बगीचा चौक के बीच दोनों ओर नो एंट्री रहेगी। एचडीएफसी बैंक के पास स्थित बालिका मध्य विद्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध
छठ महापर्व के दौरान शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर भी विशेष प्रतिबंध लगाया गया है। 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 16 नवंबर 2026 को प्रातः 3 बजे से सुबह 9 बजे तक हजारीबाग शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भास्कर की आराधना कर सकें। प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आपका सहयोग ही सुरक्षित छठ और सुचारु यातायात का आधार है।
📲Get App