राजनीति
छठ के बाद मुनक नहर पर मना स्वच्छता का पर्व, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान
छठ घाटों की स्वच्छता के लिए उमड़ा जनसैलाब, बच्चों और युवाओं ने नुक्कड़ नाटकों से जगाई जागरूकता, कई मशहूर हस्तियों ने भी बढ़ाया अभियान का उत्साह।
नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व के बाद मुनक नहर के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ के दौरान घाटों पर आस्था ने सभी को एकजुट किया था और आज उन्हीं घाटों की स्वच्छता ने एक बार फिर लोगों को एक साथ ला दिया है। उन्होंने विशेष रूप से नन्हे बच्चों और युवा साथियों की भागीदारी की सराहना की।
अभियान के दौरान बच्चों और युवाओं ने सफाई का संकल्प लेते हुए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनके चेहरों पर उत्साह और मुस्कान के साथ स्वच्छ दिल्ली का संदेश देखने को मिला। इस स्वच्छता अभियान में अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन और बिस्मिल सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने भी श्रमदान किया। इनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अभियान में हिस्सा लेकर घाटों की सफाई में अपना योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने इस पहल से जुड़ने वाले प्रत्येक बच्चे, युवा और दिल्लीवासी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।