धर्म
छठ घाट से अटल चौक तक अधिकारियों ने थामी झाडू चलाया सफाई अभियान
पुर्वी चंपारण के हरसिद्धि में छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
छठ घाट से अटल चौक तक अधिकारियों ने थामी झाड़ू, चलाया सफाई अभियान
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर सफाई अभियान चला रहे हैं। हरसिद्धि में एसडीएम और एसडीपीओ ने हाथों में झाड़ू थामकर सफाईकर्मियों के साथ सड़क की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
तस्वीरें हरसिद्धि की हैं, जहां छठ महापर्व की तैयारियों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को एसडीएम सुजीत कुमार और एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
वाईट;-सुजीत कुमार-एसडीएम अरेराज
वाईट:-पंकज कुमार मिश्रा-DSP अरेराज
अभियान की शुरुआत हरसिद्धि-पकड़िया छठ घाट से हुई। इसके बाद अधिकारियों का काफिला मुख्य बाजार मार्ग होते हुए अटल चौक तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने खुद झाड़ू लगाकर सड़क किनारे जमा कचरे और गंदगी की सफाई की।
एसडीएम सुजीत कुमार ने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाटों तक पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों के साथ-साथ आवागमन के रास्तों की साफ-सफाई प्रशासन की प्राथमिकता है।
वहीं एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
इस अभियान में बीडीओ अजय प्रकाश राय, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बीएओ राघव प्रसाद, बीपीआरओ पुरुषोत्तम कुमार, भाजपा युवा नेता इंजीनियर राकेश गुप्ता, मुखिया अशोक कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन की इस पहल से साफ है कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।