🔥 TRENDING LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक! एक दिन में मिले 26 नए मरीज, जानें कहां कितने केस आए…

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक! एक दिन में मिले 26 नए मरीज, जानें कहां कितने केस आए…

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 07:47 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। एक दिन में सामने आए नए मामलों में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं।

रायपुर में मिले 12 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज मिले 26 नए मरीजों में रायपुर से 12, बिलासपुर से 6, दुर्ग से 4, बालोद से 2, महासमुंद से 1 और जांजगीर-चांपा से 1 मरीज शामिल हैं। रायपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 89 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें वर्तमान में 19 एक्टिव केस हैं।

जनवरी से अब तक प्रदेश में 205 स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से वर्तमान में 57 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 13 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं, जबकि 44 मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमण से अब तक एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। लगातार नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। खासकर रायपुर समेत उन जिलों में स्वास्थ्य अमला सतर्क है, जहां संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
📲Get App