🔥 TRENDING जरहाभाठा बिलासपुर चौक में लंबा जाम, या... छठ पूजा के समापन पर वाराणसी नगर निगम न... Drug addiction crisis engulfs Punjab's... Centre Asked to Respond to Petition Ch... MP High Court lifts stay, enabling bus... MANIT Study on Bhopal City Bus Riders...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

छत्तीसगढ़: कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी का शुभारंभ, भानुप्रतापपुर में भाजपा मंडल ने किया केंद्र का निरीक्षण

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 16 Nov 2026, 06:10 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई, भानुप्रतापपुर में भाजपा मंडल की टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत देने की घोषणा के पश्चात, आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इसी क्रम में, भानुप्रतापपुर धान खरीदी केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर की टीम पहुंची। मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे, मंडल महामंत्री श्री राजीव श्रीवास एवं मंडल महामंत्री श्री गिरधारी नरेटी के नेतृत्व में टीम ने उपस्थित किसानों से मुलाकात की और धान खरीदी की व्यवस्थाओं एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान टीम ने खरीदी केंद्र के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, बोरा प्रभारी सहित कार्य में संलग्न अन्य कर्मचारियों से भी भेंट कर व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

आज धान खरीदी केंद्र में कुल पांच किसानों के टोकन शामिल थे, जिनमें से चार किसानों ने सफलतापूर्वक अपना धान विक्रय किया। किसानों ने शासन की इस नई पहल और धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता को लेकर किसानों के चेहरों पर उत्साह और संतोष देखा गया। किसानों की समृद्धि, खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है।
📲Get App