🔥 TRENDING Odisha Prepares for Cyclone: 8 Ministe... PM Modi Opens RBI's New Data Centre an... Cyclone Threat: Andhra Pradesh Braces... Andhra Pradesh CM Naidu Accuses Jagan... Centre approves ₹27,370 crore power tr... Gujarat Seeks Water From Neighbors Ami...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

छत्तरपुर RWA चुनाव में ‘उगता सूरज’ का जलवा, सातों उम्मीदवार जीते

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 26 Oct 2026, 01:28 AM 👁 25
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तरपुर एक्सटेंशन RWA चुनाव: ‘उगता सूरज’ पैनल की शानदार जीत

**दक्षिणी दिल्ली।** छत्तरपुर एक्सटेंशन में 25 अक्टूबर 2026 को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। देर रात घोषित चुनाव परिणामों में **पैनल नंबर-1 ‘उगता सूरज’ ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सभी सातों पदों पर कब्जा जमाया।** वहीं, पैनल नंबर-2 ‘गिलास’ के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार वर्मा ने 288 वोट हासिल कर सुरेंद्र पाल सिंह (210 वोट) को हराया। उपाध्यक्ष पद पर शशि रंजन राय को 271 वोट मिले, जबकि महावीर सिंह को 223 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर संतोष मिश्रा ने 297 वोट हासिल कर मिंटू कुमार सिंह (197 वोट) को पराजित किया। सचिव पद पर मनोज कुमार 292 वोटों के साथ विजयी रहे, जबकि विकास कुमार को 204 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर जय नारायण ने 287 वोट प्राप्त कर जनकराज शर्मा (208 वोट) को हराया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अभय सिंह ने 284 वोट हासिल कर दिवाकर प्रसाद सिंह (195 वोट) को पराजित किया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य पद पर श्रीमती अनुराधा तेवतिया ने **299 वोट हासिल कर सभी उम्मीदवारों में सर्वाधिक मत प्राप्त किए।** उनके मुकाबले श्रीपाल सोलंकी को 184 वोट मिले।

### ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न

चुनाव परिणाम घोषित होते ही JVTS गार्डन में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ‘उगता सूरज’ पैनल के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी मनाई और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। सभी विजयी उम्मीदवारों ने मतदाताओं के विश्वास के लिए धन्यवाद दिया।

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी ने श्री भरत गोयल जी का विशेष रूप से आभार जताया। छत्तरपुर एक्सटेंशन RWA चुनाव के नतीजों ने ‘उगता सूरज’ पैनल को स्पष्ट बहुमत दिलाते हुए क्षेत्र की नई RWA टीम का रास्ता साफ कर दिया।
📲Get App