🔥 TRENDING IMD predicts Bay of Bengal low pressur... Police raze drug‑money funded charitab... Diwali की छुट्टियों में आगरा के ताजमहल... Jalandhar Police & Municipal Team Demo... Knife Attack Near Bhamori Bridge, Indo... ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਸਤੇ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੇੜੀਆਂ...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

छत्तरपुर में महापर्व पर महावीर चौक जाम का केंद्र, श्रद्धालुओं की खरीदारी बाधित

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 14 Nov 2026, 12:50 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महापर्व के दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के महावीर चौक पर वाहनों के अनियंत्रित ठहराव के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में खरीदारी और पूजा सामग्री जुटाने के लिए लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। हालांकि, यातायात व्यवस्था की बदहाली ने आम लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। विशेष रूप से नगर पंचायत के सबसे व्यस्ततम चौराहे, महावीर चौक पर टेम्पू और बसों के अनियंत्रित व लंबे ठहराव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और दुकानदारों के अनुसार, महावीर चौक पर यात्री वाहनों के चालक सवारियां बैठाने के चक्कर में अपने वाहनों को काफी देर तक मुख्य सड़क पर ही खड़ा रखते हैं। महापर्व की भारी भीड़ के बीच वाहनों की इस मनमानी के कारण चौक पर हर घंटे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम में फंसने के कारण व्रतधारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पैदल चलने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि किसी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या आवश्यक सेवाओं के वाहनों का निकलना भी दूभर हो जाता है।

छत्तरपुर नगर पंचायत के क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि महापर्व की भीड़ को देखते हुए महावीर चौक पर तत्काल प्रभाव से यातायात पुलिस या होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाए। लोगों का कहना है कि यदि चौक पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी रहेगी और वाहनों के अनावश्यक ठहराव पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी, तो यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पर्व की खरीदारी कर सकेंगे।
📲Get App