🔥 TRENDING ಇಲಕಲ್ ನಗರದ ಕುಡಿಯುವ ನೀರಿನ ಸಮಸ್ಯೆಗೆ ಶಾಶ್... छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo... Natural Farming Boosts Yields and Prof... HPBOSE releases December 2026 exam dat...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

छात्रावास के पास अवैध गतिविधियां

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 08 Nov 2026, 11:46 AM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कासं | सवाईमाधोपुर | जिला मुख्यालय पर दूरदराज से अध्ययन के लिए जिला मुख्यालय आन े वाली एससी/एसटी वर्ग की छात्राओं को बेहतर आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने जिला मुख्यालय पर बजरिया की एमपी कॉलोनी में राजकीय कन्या छात्रावास संचालित कर रखा है। इस छात्रावास के आसपास अवैध गतिविधिया ं संचालित हो रही है, जिसस े छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को आवासीय शिक्षा प्रदान करने का सरकार का उद्देश्य पूर्ण होता नजर नहीं

आ रहा है।

राजकीय कन्या छात्रावास की चारदीवारी के आसपास बजरी के अवैध रूप से ढेर लगे है ं तथा चाय की थड़ी भी संचालित हो रही है, जिस पर हमेशा लोगों का जमावड़ा रहता है। ऐस े में छात्रावास के वातावरण पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। छात्रावास के आसपास रहने वाले जमावड़े के चलते इसमें रहने वाली छात्राएं भी अकेले निकलने मे ं संकोच करती है।
📲Get App