अपराध
छतरपुर में 730 बोरी नकली खाद और लोडर वाहन जब्त, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज अपराध
छतरपुर जिले के थाना मातगुवां पुलिस ने सागर-कानपुर हाईवे पर नकली खाद के परिवहन को रोककर 730 बोरी नकली उर्वरक और एक लोडर वाहन जब्त किया। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
छतरपुर जिले के थाना मातगुवां पुलिस ने नकली खाद के परिवहन और संग्रह के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 730 बोरी नकली उर्वरक खाद और एक लोडर वाहन जब्त किया है। इस प्रकरण में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर थाना मातगुवां क्षेत्र में एक लोडर वाहन में नकली खाद के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छतरपुर की ओर से आ रहे खाद की बोरियों से भरे लोडर वाहन को कुर्राहा तिराहा के पास रोककर जांच की। चूंकि वाहन चालक ने खाद के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, इसलिए मामला गंभीरता से लिया गया।
मामले की सूचना पर कृषि विकास अधिकारी द्वारा उर्वरक की जांच की गई, जिसमें नकली खाद का परिवहन पाया गया। प्रारंभिक जांच में 80 बोरी नकली खाद और परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड कंपनी का लोडर वाहन जब्त किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य सह-आरोपियों और भारी मात्रा में नकली खाद के संग्रह स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस टीम ने छतरपुर नगर के नारायणपुरा रोड स्थित अमर मंडप गार्डन पर दबिश देकर वहां से 650 बोरी नकली खाद बरामद की। इस प्रकार कुल 730 बोरी नकली खाद और लोडर वाहन, जिसकी कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपये है, जब्त किया गया। कृषि विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना मातगुवां में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दो आरोपियों, वाहन चालक ओमप्रकाश रैकवार और अनुराग शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इस कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उपनिरीक्षक अंकुर चौबे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक धर्मेंद्र पटेल, पंकज निरंजन और शिवम घोष सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।