Local
छतरपुर कलेक्टर ने सड़क सुधार, मेडिकल स्टोरों की जांच और परिवहन योजना पर दिए अहम निर्देश
कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्माण एजेंसियों को सड़कों के सुधार के निर्देश दिए गए, साथ ही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत जमीन चिन्हित करने और मेडिकल स्टोरों की जांच के आदेश भी जारी किए गए।
बुधवार को छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के 18 चिन्हित रेड स्पॉट पर सुरक्षा उपायों के साथ सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, जिले के 9 ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2026 तक सड़क हादसों को शून्य करने के लक्ष्य पर विभागों की सराहना की गई। छतरपुर जिला इस मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
बैठक में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी को सड़कों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसमें सड़कों के पेच वर्क, स्पीड ब्रेकर और संभावित दुर्घटना स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश शामिल हैं। कलेक्टर ने एनएचएआई को ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड, लाइटिंग और पेंच वर्क कराने को कहा। पीडब्ल्यूडी को सलैया में सड़क मरम्मत, सागर रोड पर साइनिंग बोर्ड और क्रिश्चियन स्कूल के पास स्पीड कंट्रोल ब्रेकर लगाने के निर्देश मिले। एमपीआरडीसी को भी सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगरपालिका को सड़कों के बीच पेड़-झाड़ियां हटाने और फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाकर सड़क को मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, राज्य शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत जिले में बस डिपो और नए बस स्टैंड के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में सनसनीखेज अपराधों और नारकोटिक्स की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोरों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन कराने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्टोर लाइसेंस के अनुरूप ही संचालित हो रहा है। एक्सपायरी दवाओं और कफ सिरप की जांच कर अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए।