🔥 TRENDING વડાગામમાં જલારામ જયંતિ ઉજવાઈ, ભક્તોએ પ... NEET PG 2026 Postponement Rumours: No... Youth Arrested for Throwing Stones at... शहडोल में पिकनिक में शराब लाने पर विवा... Hyderabad Hosts 27th All‑India Police... मुरबाडमध्ये साकारणार भव्य 'आगरी भवन';...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक्शन में कांकेर पुलिस, कन्या छात्रावासों में पहुंचकर जाना हाल

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 16 Nov 2026, 05:56 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। छात्राओं की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर कांकेर पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में लोहत्तर पुलिस टीम ने आदिवासी कन्या आश्रम लोहत्तर एवं प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास जाड़ेकुर्से का निरीक्षण किया।

इस दौरान थाना प्रभारी ऋषभ बाजपेयी एवं पुलिस टीम ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही छात्रावास अधीक्षकों एवं कर्मचारियों को बच्चों के साथ संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को प्रेमपूर्वक समझने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों और आपातकालीन स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

कांकेर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना है।
📲Get App