🔥 TRENDING CJP के तीनों नेताओं को रिहा किया गया..... વસ્ત્રાલની અક્ષરધામ સોસાયટીમાં દારૂડિય... આંતરરાષ્ટ્રીય હિન્દુ પરિષદના અધ્યક્ષ ડ... Indian Citizen Injured in BSF Firing;... Deccan Chronicle Names Rajamouli Tolly... Ticket Price Hike Sparks Debate Ahead...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा एक शख्स का सामाजिक सफर

छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा एक शख्स का सामाजिक सफर

✍️ Reporter: Prabhu Lal Gurjar 🗓 11 Oct 2026, 09:38 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा एक शख्स का सामाजिक सफर

छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा एक शख्स का सामाजिक सफर
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर देश के 51 चेंजमेकर्स के साथ में मिला राष्ट्रीय सम्मान
सेलागुड़ा
सेलागुड़ा ग्राम पंचायत के सीमावर्ती डाला का खेड़ा छोटे से गांव से एक शख्स से शुरू हुई सामाजिक सेवा की मुहिम ने अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है। गांव के एसपी सेवा संस्थान फाउंडेश के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक जिगर वैष्णव को 4 अक्टूबर 2026 को गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय चेंजमेकर्स मीट एवं चेंजमेकर अवॉर्ड्स 2026 में देश के 51 चेंजमेकर्स के साथ मे शामिल करते हुए जिगर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। जिगर वैष्णव को उनके निरंतर जमीनी सामाजिक कार्यों के लिए गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा, ज़ायडेक्स समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अजय रांका तथा समन्वय प्रतिष्ठान के संयोजक डॉ. जिगर इनामदार के हाथों सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 51 चेंजमेकर्स को एक मंच पर सम्मानित किया गया जो अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर सामाजिक बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी, संस्कृत भाषा के संवर्धन, शिक्षा, जनजातीय कल्याण, सैनिक कल्याण, कौशल विकास, शासन, ग्रामीण विकास, सततता, युवा विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, कला एवं संस्कृति सहित सामाजिक प्रभाव के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे चेंजमेकर्स ने अपने अनुभव और कार्यों को साझा किया।
----------------
जिगर वैष्णव का सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सफर 2014 में शुरू हुआ अब देश के तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश तक पहुंच चुका है।जिगर वैष्णव ने वर्ष 2014 में सामाजिक सेवा की शुरुआत की थी। सीमित संसाधनों के बीच गांव से शुरू हुई यह पहल धीरे-धीरे एक व्यापक सामाजिक अभियान में बदलती गई। एसपी सेवा संस्थान फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कैंसर जागरूकता एवं शुरुआती पहचान, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर जिगर वैष्णव ने कहा यह केवल मेरा सम्मान नहीं है। यह मेरे गांव डाला का खेड़ा, मेरी ग्राम पंचायत, पूरे राजसमंद जिले और पूरे राजस्थान का सम्मान है।मेरा सपना है कि मैं अपने गांव में ऐसे जमीनी कार्य करता रहूं। जिससे राजसमंद जिले का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाए।
📲Get App