🔥 TRENDING AP ICET 2026 2nd Counselling: Self‑Joi... New 220‑kV Power Station Set to Streng... સેવા સંકલ્પ સ્વચ્છતા અભિયાન श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन ने जौन... Gujarat Launches India's First LNG-Pow... Dengue Fever Evolves: New Symptoms, Pa...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
छपरा में होटल में पुलिस कि छापेमारी
Crime

छपरा में होटल में पुलिस कि छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 11:16 PM 👁 33
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा में होटल में देह व्यापार किसूचना पर छापेमारी कई लोग हिरासत में लिए गए

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।

छपरा। शहर के एक होटल में कथित तौर पर देह व्यापार चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर जांच और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने होटल के कमरों की जांच की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में वास्तव में किसी अवैध गतिविधि का संचालन हो रहा था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App