🔥 TRENDING પાણશીણામાં વીજ ચોરીમાં ₹20 લાખનો પર્દા... India vs New Zealand: 3rd T20I Live St... हाथरस के गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज... Brighter Kashmir Publishes ‘Facts Over... India Takes on New Zealand in Decisive... Drishyam 3 Box Office Drops Sharply on...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चयनित विद्यार्थियों को 4 साल सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे: NMMS परीक्षा 20 दिसंबर को, आवेदन 30 से 5471 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 27 Oct 2026, 07:00 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरकारी स्कूलों मे ं पढ़न े वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पान े का अवसर है। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा-2026 के माध्यम से राजस्थान के 5471 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर से शुरू होंग े और अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन जारी रखने पर चार वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस अवधि में प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपए

मिल सकेंगे। राशि का भुगतान सीध े बैंक खाते मे ं डीबीटी

के माध्यम से किया जाएगा। राजस्थान के लिए निर्धारित 5471 छात्रवृत्तियो ं के लिए चयन जिला मेरिट और श्रेणीवार वर्गीकरण के आधार पर होगा। परीक्षा में दो भाग होंगे। मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) में 90 प्रश्न पूछ े जाएंगे, जिनस े विद्यार्थियों की तर्कशक्ति और आलोचनात्मक सोच का

आकलन होगा।
📲Get App