🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चौरसी में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का एसपी जालौन ने किया निरीक्षण
Defence

चौरसी में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का एसपी जालौन ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 06:20 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद जालौन के साथ कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत चौरसी में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, व्यवस्थाओं एवं अग्निशमन सेवाओं से संबंधित आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने तथा फायर स्टेशन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन सेवाओं को प्रभावी एवं त्वरित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
📲Get App