🔥 TRENDING મહુવા પ્રદેશ સહકારી ખાંડ મંડળીની ચૂંટણ... दिल्ली पुलिस ने जालसाजों के गिरोह का प... પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चोरहटा थाना क्षेत्र के खैरा में नहर बनी काल तेज बहाव में बहा 20 वर्षीय युवक, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, गांव में मातम
Local

चोरहटा थाना क्षेत्र के खैरा में नहर बनी काल तेज बहाव में बहा 20 वर्षीय युवक, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, गांव में मातम

✍️ Reporter: Munaf Khan 🗓 07 Sep 2026, 04:42 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गुरुकुल स्कूल रोड पर स्कूटी से घूमने गए थे तीन दोस्त, नहर पार करते समय अचानक बढ़ा पानी का बहाव, दो को ग्रामीणों ने बचाया, अमर सिगोटे की डूबने से मौत*

रीवा। रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुरुकुल स्कूल रोड स्थित नहर में नहाने और पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सिगोटे (20 वर्ष), पिता स्व. संतोष सिगोटे, निवासी बंदरिया रोड, वार्ड क्रमांक 35, रीवा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के घर और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर अमर अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से खैरा नहर की तरफ घूमने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। तीनों युवक पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना नहर पार करने लगे। तभी अचानक पानी का तेज बहाव आया और तीनों युवक बहने लगे। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। युवकों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए दो युवकों को किसी तरह खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरा युवक अमर पानी के तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो ग्रामीणों ने तुरंत चोरहटा पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कमांडर विकास पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नहर के किनारे युवकों की स्कूटी खड़ी मिली हुई थी। एसडीआरएफ की टीम ने बिना देर किए रविवार को ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेज बहाव और नहर में गाद होने की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही थी। लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। लगातार 3 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार रविवार शाम को ही एसडीआरएफ की टीम ने अमर सिगोटे का शव बरामद कर लिया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों में कोहराम मच गया। सभी की आंखें नम हो गईं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। चोरहटा थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन खैरा नहर के आसपास चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड्स लगाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बरसात के मौसम में नहर में नहाने और पार करने से बचना चाहिए।
📲Get App